पद्म पुरस्कार 2025; उत्कृष्टता के प्रतीक
पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई। इस वर्ष कुल 139 पद्म पुरस्कार दिए गए हैं, जिनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं।