झारखंड चुनाव

झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव परिणाम 2024; एक नज़र में

झारखंड की 2024 विधानसभा चुनावों में झामुमो के इंडिया गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर भारी जीत हासिल की। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री सीट बरहैत से बड़ी जीत दर्ज की। चुनावों में 67.74% मतदान हुआ। भाजपा को केवल 24 सीटें मिलीं। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना महायुति ने 235 सीटें जीतीं। भाजपा की सरकार लगातार तीसरी बार बनी। एकनाथ शिंदे ने इसे ऐतिहासिक बताया। परिणामों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को फिर साबित किया।

महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के एग्जिट पोल परिणाम; भाजपा की महायुति की संभावित जीत

महाराष्ट्र और झारखंड के 2024 विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में भाजपा-नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को 137-157 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि झारखंड में भाजपा को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है। कुछ पोल्स ने महा विकास आघाड़ी के बेहतर प्रदर्शन की संभावना को भी नहीं नकारा है। दोनों राज्यों में मतदान के आंकड़े 58.43% और 67.59% रहे, और राजनीतिक विशेषज्ञ वास्तविक परिणामों को लेकर सतर्क हैं क्योंकि अतीत में एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं।