रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाला है। यह परीक्षा 2 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 4,208 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्नातक स्तर की समान पात्रता परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा में 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार sbi.co.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को होगी।
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने 26 जनवरी 2025 को एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए परीक्षा शहर और तिथियां जारी कर दी हैं। यह परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी।
महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) ने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए सामान्य मेरिट सूची जारी की है। प्रदीप वसंत अंबारे ने टॉप किया है। इसके अलावा, MPSC ने विभिन्न पदों के लिए 320 रिक्त जागाओं की भर्ती की अधिसूचना भी जारी की है।